Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

महाराष्ट्र से राजस्थान जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर 10 फीट नीचे नहर में गिरा, एक घायल

बड़वानी-अंजड़। मंगलवार सुबह 5 बजे के जलगांव महाराष्ट्र से पीवीसी के 516 पाइप भरा हुआ ट्रक बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर रोड किनारे 10 फीट नीचे नहर में गिर गया। हादसे में चालक समीर और मालिक करणसिंह केबिन में ही फंस कर घायल हो गए।

दुर्घटना की जानकारी देते हुए करणसिंह पुत्र गोरेलाल निवासी रतलाम ने बताया कि ट्रक जलगांव महाराष्ट्र से माल भरकर कोटा जा रहे थे। ट्रक सेंधवा से बडवानी की ओर जा रहा था।

सुबह करीब पांच बजे ग्राम लोनसरा और बालकुंआ के बीच एक तेजरफ्तार बाइक सवार को बचाने में ट्रक क्रमांक GJ-34-T-2845 अनियंत्रित होकर रोड से 10 फीट नीचे गिर गया।

इसमें करणसिंह (मालिक) को चोंटे आई है। वहीं वाहन में भरे पाइप बिखर कर क्षतिग्रस्त हुए हैं।दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों की मदद से मालिक करणसिंह व चालक समर को बाहर निकाला गया। वहीं नहर में गिरे ट्रक को निकाला जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई राहगीर और वाहन मौजूद नहीं थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Hot this week

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

Topics

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img