Monday, February 16, 2026
19.2 C
Bhopal

राजगढ़ जिले के पचोर में पूर्व पार्षद ने 90 हजार के साढ़े तीन लाख वसूले, अब भी एक लाख 70 हजार बकाया, एफआइआर दर्ज

राजगढ़। भाजपा पार्षद के पति व पूर्व पार्षद द्वारा एक महिला को 90 हजार रुपये ब्याज पर देने के बाद उससे ब्याज के रूप में तीन लाख 50 हजार रुपये अब तक वसूल लिए हैं व अब भी एक लाख 70 हजार रुपये की मोटी रकम बकाया बताई जा रही थी। इसी बात से परेशान होकर महिला ने पचोर थाने में शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित कैलाश जाटव विजयपुरिया के खिलाफ सूदखोरी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पचोर में आंगनबा़डी सहायिका के पद पर पदस्थ एक बेवा महिला दुर्गाबाई जाटव ने थाने पहुंचकर शिकायत की है कि उसके कोई बच्चे नहीं है और व पचोर में ही रहती है। मई 2015 में छोटी बहन निर्मिला की शादी थी। ऐसे में मैंने कैलाश जाटव विजयपुरिया से 50 हजार रुपये 10 रुपये सैकडा के ब्याज पर लिए थे तथा 40 हजार रुपये दो रुपये सैकड़ा पर तीन जो़डी चांदी की बिछिया, पैर में पहनने वाली चूडियां, एक चांदी की हसली, 5 जो़ड सोने के टाप्स, 2 मंगलसूत्र रखकर लिए थे। इसके बाद 2018 तक कैलाश को 3 लाख 50 हजार रुपये अदा कर चुकी हूं। ऐसे में मैंने कैलाश से कहा था कि मेरी रकमें वापस कर दो, में 90 हजार के एवज में 3 लाख 50 हजार रुपये दे चुकी हूं। तो उसके द्वारा रकम नहीं दी जा रही है व 1 लाख 70 हजार रुपये और भी बकाया बताया जा रहा है। साथ ही धमकी दी जा रही है कि यदि पैसे नहीं दिए तो तुझे पचोर में नहीं रहने दुंगा व तेरे भाई मनोज को गोली मार दूंगा। शिकायत के बाद पुलिस ने कैलाश जाटव विजयपुरिया पर सूदखोरी, धमकाने व जेवरात वापस नहीं करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। खास बात यह है कि पचोर के वार्ड क्रमांक 7 से पिछली परिषद के समय कैलाश जाटव की पत्नि पार्षद चुनी गई थी, हालांकि अब कार्यकाल खत्म हो चुका है। जबकि इसके पहले कैलाश जाटव खुद भी पार्षद रह चुके हैं।

इनका कहना है

महिला ने शिकायत की थी कि उसने कैलाश जाटव विजयपुरिया से ब्याज से 90 हजार लिए थे। इसके बाद वह 3 लाख 50 हजार चुका चुकी थी। फिर भी कैलाश के द्वारा 1 लाख 70 हजार की और मांग की जा रही थी। इसलिए उसके खिलाफ सूदखोरी सहित अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img