Saturday, August 22, 2026
23.1 C
Bhopal

वकील की हत्या के विरोध में भोपाल में अदालती कामकाज ठप, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की उठी मांग

भोपाल | शिवपुरी के करेरा में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की दिनदहाड़े हुई हत्या की गूंज आज राजधानी भोपाल के न्यायालय परिसर में भी सुनाई दी। हत्या के विरोध में भोपाल के वकीलों ने आज पूरी तरह काम बंद रखा और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ को तत्काल लागू करने की मांग की।

न्यायालय में काम बंद, पक्षकार हुए परेशान

​वकीलों की हड़ताल के चलते जिला अदालत में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। अपनी जमानत और अन्य पेशियों के लिए आए लोग दिन भर परेशान होते रहे।

  • एक मां का इंतजार: कोर्ट पहुंची तुलसी राय ने बताया कि उनके बेटे पर धोखाधड़ी का आरोप है और आज उसकी जमानत पर सुनवाई होनी थी। काम बंद होने की जानकारी के बावजूद वह उम्मीद में वकील की टेबल पर घंटों बैठी रहीं कि शायद सुनवाई हो जाए।
क्यों बढ़ा है वकीलों में आक्रोश?

​वरिष्ठ अधिवक्ता विजय चौधरी और देवेंद्र रावत के मुताबिक, वकीलों पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन सरकार ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ की मांग को नजरअंदाज कर रही है। वकीलों ने मांग की है कि:

  1. ​हत्या के आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चले।
  2. ​इस पूरे मामले की जांच किसी स्पेशल एजेंसी से कराई जाए।
  3. ​वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून बने।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

Topics

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img