Sunday, March 22, 2026
27.6 C
Bhopal

रूस-यूक्रेन-जंग से नाराज एक्ट्रेस ने पुतिन को दिखाई मिडिल फिंगर

ऑस्ट्रेलिया की एक्ट्रेस रेबेल विल्सन ने यूक्रेन में रूस के हमले को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने रविवार को 75वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) अवार्ड शो को होस्ट करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मिडिल फिंगर दिखाई। एमिलिया जोन्स के परफॉर्मेंस के बारे में बोलते हुए विल्सिन ने कहा कि मंच पर दो साइन लैंग्वेज हैं। उन्होंने मिडिल फिंगर दिखाते हुए कहा कि यह पुतिन के लिए है।बाफ्टा के मंच से पुतिन को मिडिल फिंगर दिखाने वाली यह एक्ट्रेस अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।रेबेल ​​​​पर नाम-उम्र को लेकर झूठ बोलने का लगा था आरोपरेबेल विल्सन फेमस फीमेल कॉमेडियन्स में गिनी जाती हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में टीवी और थिएटर में सक्सेसफुल करियर बना चुकी हैं। उन्हें MTV मूवी और टीन च्वाइस जैसे फेमस अवार्ड्स भी मिल चुके हैं।साल 2015 में महिला दिवस पर प्रकाशित एक लेख में रेबेल पर उनके नाम, उम्र और स्थान के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया गया था। इसे लेकर रेबेल ने बाउर मीडिया मैगजीन के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। अपनी हाई-प्रोफाइल मानहानि के मामले में करीब 1.4 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च किए हैं। आखिरकार विक्टोरिया के सर्वोच्च न्यायालय ने मैगजीन को 4.5 मिलियन डॉलर से अधिक का हर्जाना भुगतान करने का आदेश दिया। ऑस्ट्रेलियाई अदालत ने मानहानि को लेकर सबसे बड़े हर्जाने का फैसला सुनाया था।

Hot this week

बंगले में सफाई के दौरान दूसरी मंजिल से गिरी महिला, मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

​इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया इलाके में रविवार...

विवाद सुलझाने गए सब-इंस्पेक्टर से अभद्रता, युवकों ने वर्दी पर डाला हाथ

ग्वालियर। शहर के कंपू थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

सांवेर रोड स्थित स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के सांवेर रोड स्थित नरवल क्षेत्र में...

मासूम पिल्ले की बेरहमी से पिटाई, मौत; आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर | शहर के लसूड़िया इलाके की पैराडाइज कॉलोनी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img