Sunday, September 27, 2026
20.9 C
Bhopal

लता मंगेशकर के नाम पर इंदौर में संगीत अकादमी, संग्रहालय बनेगा, प्रतिमा भी लगेगी : सीएम शिवराज

भोपाल। इंदौर में स्व. लता मंगेशकर जी के नाम पर संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी। एक संग्रहालय भी बनाया जाएगा, जिसमें लता जी ने जब भी, जो भी गाया है, वह उपलब्ध रहेगा। इंदौर में ही उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी और उनके जन्मदिन पर हर वर्ष लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां स्मार्ट उद्यान भोपाल में यह घोषणा की। उन्‍होंने स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी याद में संगीत प्रेमियों के साथ वट वृक्ष लगाया। चौहान ने कहा कि लता जी के जाने से मेरे मन में ऐसी रिक्तता आई है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।

उन्‍होंने कहा कि लता जी केवल संगीत जगत की ही रोशनी नहीं थी, वह देशभक्ति का एक ऐसा हस्ताक्षर थीं, जिससे पूरा देश यहां तक कि बड़े-बड़े राजनेता भी प्रेरणा लेते थे। उनके जन्मदिन पर अब हर साल लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा। दीदी हम तुम्हें न भुला पाएंगे, उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि।

शिवराज ने कहा कि अपने गीत-संगीत के माध्यम से लता जी हमारे बीच बनी रहेंगी। आज उनकी स्मृति में संगीत के ख्यातिनाम साथियों के साथ वट वृक्ष लगाया है। इंदौर में उनका जन्म हुआ था। इसलिए हम यह निर्णय ले रहे हैं कि इंदौर में उनके नाम पर संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी, जहां बच्चे सुरों की साधना करेंगे।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img