Sunday, June 28, 2026
32 C
Bhopal

सकरे रास्तों से भारी वाहन निकलने पर लगता है जाम

शहर के अंदर सकरी सड़कों के साथ साथ बाहर के तंग रास्तों पर लोग रोजाना जाम से जूझते हैं। शहर से और त्योंदा रोड से आने वाले अधिकांश वाहन शहर से बाहर निकलने के लिए सिंधी कॉलोनी से होकर गुजरते हैं लेकिन यह रास्ता काफी सकरा है। इस वजह से जब भी भारी वाहन या बड़े वाहन निकलते हैं उस समय सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। रास्ते के मोड़ पर सड़क के चारों तरफ दुकानों के बाहर रखे सामान की वजह से इन बड़े वाहनों को मोड़ने में परेशानी होती है जिस वजह से जाम घंटो तक लगा रहता है। मालूम हो कि त्योंदा रोड पर रोजाना वाहनों का आवागमन काफी रहता है, क्योंकि त्योंदा क्षेत्र से आने वाले अधिकांश वाहन सिंधी कॉलोनी से होते हुए शहर से बाहर निकलते हैं। इस दौरान जाम भी लगता है। रविवार की दोपहर को एक टैंकर ने पचमा की ओर से शहर में प्रवेश किया और यह टैंकर मुड़कर त्योंदा की ओर जा रहा था लेकिन टैंकर को मुड़ने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिली। इसी बीच सामने से एक अन्य ट्रक आ गया और करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। काफी देर बाद टैंकर के चालक ने टैंकर को बड़ी मुश्किल से निकाला, उसके बाद जाम खुल गया। हालाकि दोपहर तक यातायात पुलिस भी पहुंची लेकिन बड़े वाहन फस गए थे जिन्हें निकालने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लग गया।

दुकानों के बाहर फैला अतिक्रमण

त्योंदा रोड पर कई दुकानें संचालित होती हैं लेकिन यह दुकानदार अपनी दुकान का सामान दुकान से काफी बाहर तक रख देते हैं। वही सिंधी कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते के चारों और भी कई दुकानें संचालित होती हैं। दुकानों का सामान बाहर रखा होने की वजह से वाहनों को आने जाने में परेशानी होती है। इसी कारण जाम लग जाता है। जबकि नपा और यातायात पुलिस को इन दुकानदारों का अतिक्रमण हटवाने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।

सिंधी कॉलोनी के रास्ते की हालत खराब

काफी सालों पहले शहर से बाहर जाने वाले रास्ते का निर्माण किया गया था। लेकिन इस रास्ते पर आवागमन अधिक होने की वजह से यह रास्ता इस समय काफी खराब हो गया है,हलत यहा है कि रास्ते में अधिकांश जगह पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं और रास्ते की चौड़ाई भी काफी कम है। इस वजह से वाहनों को आने जाने में परेशानी होती है।

जिन व्यापारियों का सामान दुकान के बाहर रखा रहता है कल उन सभी व्यापारियों को दुकान से बाहर सामान नहीं रखने की हिदायत दी जाएगी। जिससे की वाहनों के आने जाने में परेशानी न हो, जरूरी सेवा के भारी वाहनों का प्रवेश शहर में होता है।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img