Sunday, November 1, 2026
24.1 C
Bhopal

सड़क हादसे में घायल किशोरी की मदद के बहाने दुष्कर्म

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में सड़क हादसे में घायल हुई किशोरी से मदद के बहाने कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस के महिला सुरक्षा के इंतजामों से जुड़े दावों की पोल खोलकर रख दी है। यह घटना थाना फेस-एक क्षेत्र के सेक्टर-5 के पास हुई। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। हादसे के वक्त बाइक सवार चाचा-भतीजी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। हादसे में चाचा बेहोश हो गया था, जबकि किशोरी घायल हो गई। इसी बीच मदद करने के बहाने पहुंचे एक युवक ने किशोरी को अपने साथ जबरन ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Hot this week

भोपाल में सनसनी: मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला के गले से डेढ़ लाख की चेन झपटी

भोपाल (कोतवाली) रविवार सुबह जैन मंदिर रोड पर एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img