Sunday, April 5, 2026
30.1 C
Bhopal

हाटपीपल्या के भटोनी के जंगल में दूसरे दिन भी की तेंदुए की सर्चिंग, किसानों को वन विभाग ने दिए पटाखे

रविवार दोपहर में हाटपीपल्या सबरेंज के भटोनी में गेहूं के एक खेत में छुपकर बैठे तेंदुए ने हमला कर एक युवक को घायल कर दिया था। हालांकि युवक के चिल्लाने पर तेंदुआ भाग गया था। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर सर्चिंग की थी। पगमार्क लिए थे जो कि तेंदुए के ही पाए गए।पगमार्क करीब चार इंच के हैं।

सोमवार को देवास वन विभाग का उड़नदस्ता भटोनी के जंगल में पहुंचा। करीब छह लोगों की टीम ने भटोनी सहित छह गांवों में सर्चिंग की। इस दौरान पास ही में सेमली नदी के किनारे पर एक मरा हुआ कुत्ता भी मिला। इससे वन विभाग का मानना है कि तेंदुए ने उसका शिकार किया होगा। फिलहाल वन विभाग के अधिकारियों ने खेत पर सिंचाई के लिए जाने वाले किसानों को अकेले न जाने की सलाह दी है। साथ ही पटाखे भी दिए हैं ताकि रात के समय में पटाखे की आवाज से तेंदुआ या अन्य हिंसक जीव डरकर भाग जाए।

Hot this week

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती पड़ी महंगी, रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी

​इंदौर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, AAP नेता का भांजा था मृतक

​गुना। जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के कोन्याकला गांव...

Topics

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

भोपाल पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शोरूम में डकैती की साजिश नाकाम, 6 बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img