Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

इवेंट मैनेजर महिला समेत चार ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, कार की छत में छिपा रखी थी MD

​इंदौर। शहर में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक सफेद वरना कार से 24.08 ग्राम एमडी (MD) ड्रग्स के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

​सुनसान मैदान में खड़ी थी संदिग्ध कार

डीसीपी (क्राइम) राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि कनकेश्वरी मैदान के पास एक कार में कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। जब पुलिस ने घेराबंदी कर कार की तलाशी ली, तो छत (सीलिंग) में बने एक विशेष बॉक्स से पारदर्शी पन्नी में रखी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने मौके से रिजवान खोकर, फैजान मंसूरी, समीर लकारा (तीनों निवासी रतलाम) और काजल उपाध्याय (निवासी इंदौर) को हिरासत में लिया है।

​इवेंट की आड़ में नशाखोरी

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला काजल अलग-अलग शहरों में इवेंट ऑर्गेनाइजेशन का काम करती है। आरोपी कम दाम में ड्रग्स खरीदकर नशे के आदी युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचते थे। आरोपियों के पास से ड्रग्स के अलावा कार और 4 मोबाइल फोन समेत कुल 5 लाख का मशरुका जब्त किया गया है।

​क्राइम रिकॉर्ड: मुख्य आरोपी रिजवान पर रतलाम में पहले से ही मारपीट का मामला दर्ज है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ड्रग्स के मुख्य स्रोत का पता लगा रही है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img