Tuesday, June 23, 2026
34.9 C
Bhopal

फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती पड़ी महंगी, रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी

इंदौर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका ताजा उदाहरण शहर के एरोड्रम क्षेत्र में सामने आया है। यहाँ एक 67 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी साइबर ठगों के जाल में फंस गए। फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर ठगों ने उनसे दोस्ती की और कीमती गिफ्ट का झांसा देकर 10.43 लाख रुपए ऐंठ लिए।

ऐसे बुना गया ठगी का जाल

ओम विहार कॉलोनी निवासी अशोक कुमार को फेसबुक पर ‘डॉ. लिसा डेविस’ नाम की प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। खुद को स्कॉटलैंड की बताने वाली इस महिला से बातचीत के दौरान दोस्ती गहरी हो गई। कुछ दिनों बाद महिला ने एक कीमती गिफ्ट भेजने का वादा किया।

कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर हुई वसूली

गिफ्ट के बहाने ठगों का असली खेल शुरू हुआ। पीड़ित के पास दिल्ली एयरपोर्ट से कथित कस्टम अधिकारियों के फोन आने लगे। उन्होंने कहा कि पार्सल में डॉलर हैं, जिन्हें भारतीय मुद्रा में बदलने और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसों की जरूरत है। झांसे में आकर बुजुर्ग अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करते रहे। जब मांग बढ़ती गई, तो उन्होंने अपने बेटे को इसकी जानकारी दी, तब जाकर ठगी का खुलासा हुआ।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, एरोड्रम पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। जिन बैंक खातों में रकम जमा की गई है, उन्हें ब्लॉक करवा दिया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की लोकेशन और पहचान जुटाने में लगी है।

Hot this week

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

भोपाल: महिला आयोग की जनसुनवाई में 22 मामले; शादी का झांसा देकर शोषण का केस दर्ज

​भोपाल। राज्य महिला आयोग की सोमवार को हुई जनसुनवाई...

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

Topics

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img