Monday, June 22, 2026
30.9 C
Bhopal

इंदौर का संदीप तेल हत्याकांड – सेठी के फार्म हाउस पर बैठक में गैंगस्टर के साथ मौजूद था जाट

कमोडिटी कारोबारी संदीप तेल हत्याकांड के एक आरोपित देवीलाल जाट से विजय नगर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। जाट निम्बाहेड़ा (राजस्थान) जेल में बंद था। उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जाट ने संदीप की हत्या के पूर्व मास्टर माइंड रोहित सेठी के मांगलिया स्थित फार्म हाउस में गैंगस्टर सुधाकर राव मराठा के साथ बैठकें की थीं।

टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक, अंबानगर निम्बाहेड़ा निवासी 38 वर्षीय देवीलाल पुत्र भेरूलाल जाट पर लूट, अड़ीबाजी, पुलिस पर हमला के 25 प्रकरण दर्ज हैं। टीआइ के मुताबिक देवीलाल ने पूछताछ में बताया कि अखेपुरा (प्रतापगढ़) के फिरोज लाला से उसकी अनबन है। लाला गुट से बदला लेने के लिए उसने गैंगस्टर सुधाकर राव मराठा से दोस्ती की और वह उसके फार्म हाउस व ढाबे पर आने लगा। सुधाकर ने रोहित सेठी से संदीप की सुपारी ली और हत्या कैसे करना, इसके लिए रोहित के फार्म हाउस पर बैठक हुई। इस बैठक में शूटर जीतू बना, टार्जन, सोनू, रोहित सूर्यवंशी भी मौजूद थे। जीतू और टार्जन ने संदीप की रैकी की और उसने सुधाकर के साथ एबी रोड स्थित एक मॉल से कपड़े खरीदे। हत्या के बाद शूटर तो देवास भाग गए थे। सुधाकर ने साजिश के तहत पहले देवीलाल के विरोधी से हाथापाई की और मारपीट का प्रकरण बनवाकर निम्बाहेड़ा जेल में बंद हो गया।

दस लाख की ब्राउन शुगर सहित दो गिरफ्तार

इंदौर। नारकोटिक्स विंग ने मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से 10 लाख रुपये कीमती ब्राउन शुगर बरामद हुई है। पुलिस मोबाइल काल डिटेल से सप्लायर और खरीदारों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित लवकुश चौराहा पर दो तस्कर ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने आए हैं। एसआइ पन्नालाल चौहान ने दबिश देकर आरोपित मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद रईस खान निवासी लंगड़ापुरा और मोहम्मद कादर उर्फ शेरा पुत्र अब्दुल कादर निवासी जावरा को 100 ग्राम वजनी ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी संतोष हाड़ा के मुताबिक जब्त ब्राउन शुगर की कीमत 10 लाख रुपये है। आरोपित रतलाम के तस्करों से सस्ते दामों पर ब्राउन शुगर खरीद कर दूसरे शहरों में सप्लाई करने जाते हैं।

Hot this week

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

Topics

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img