Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

इंदौर के कम्प्यूटर दुकान में तीन दिन में दूसरी बार वारदात, लैपटाप व रुपये ले गए

शहर के समृद्धि अपार्टमेंट स्थित कम्प्यूटर दुकान में तीन दिन में दूसरी बार चोरी की वारदात हुई है। फरियादी संदीप ओचानी ने बताया कि उनकी ई-सेल्युशन नाम से दुकान है। सुबह पड़ोसी आयुर्वेदिक मेडिकल संचालक मुकेश माली का फोन आया कि बदमाश शटर उचकाकर चोरी कर सामान ले गए हैं। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि बदमाशों ने तीन ताले तोड़े और शटर उचकाकर अंदर घुसे। यहां से 45 हजार रुपये और दो लैपटाप चोरी करके ले गए। भंवरकुआं थाना पुलिस को शिकायत की तो उन्होंने आवेदन लिया और वापस भेज दिया। मामले में केस दर्ज नहीं किया है।

संदीप ने बताया कि बदमाशों ने 27 जनवरी को भी चोरी की वारदात की थी। तब भी शटर उचाककर बदमाश अंदर घुसे थे। बदमाश मोबाइल चोरी करके ले गए थे। पुलिस ने बताया कि आवेदन दे दो और मोबाइल चोरी के मामले में सिटीजन काप पर शिकायत करने के लिए कहा। पुलिस भी आई थी तो उन्होंने कहा कि सीसीटीवी लगाकर रखो। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे भी सही करवा लिए थे। रविवार शाम को फिर से केस दर्ज कराने के लिए कहा लेकिन उन्होंने केस दर्ज नहीं किया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी दिए हैं, जिसमें दो बदमाश चोरी करने के लिए दुकान में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अप्रैल में भी हुई थी चोरी

इसी काम्पलेक्स में मुकेश माली की दुकान में अप्रैल में भी चोरी हुई थी। बदमाशों ने उनकी दुकान के अलावा तीन अन्य दुकान के भी ताले तोड़े थे।मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज किया था।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img