Monday, October 5, 2026
24 C
Bhopal

इंदौर विश्‍वविद्यालय के इतिहास में सबसे बड़ा पैकेज, आस्ट्रेलिया की कंपनी ने आइईटी की छात्रा को दिया 56 लाख का प्रस्ताव

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (आइईटी) से बीई करने वाली छात्रा रीति नेमा को आस्ट्रेलिया की आइटी कंपनी ने 56 लाख का वार्षिक प्रस्ताव दिया है। यह विश्वविद्यालय के इतिहास में अब तक सबसे बड़ा वार्षिक वेतन प्रस्ताव है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक वर्तमान शिक्षा सत्र 2021-22 में प्लेसमेंट से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं। सेमेस्टर खत्म होने से पहले ही 1000 छात्र-छात्राओं को नौकरियां मिल चुकी हैं।

इनके लिए विश्वविद्यालय में अभी तक अलग-अलग क्षेत्र की 100 कंपनियां आ चुकी हैं। खासबात यह है कि यह विवि की छात्रा को मिला 56 लाख का वार्षिक वेतन प्रस्ताव आइआइएम की तुलना में काफी अधिक है, क्योंकि इस सत्र में आइआइएम इंदौर का सबसे अधिक वार्षिक वेतन प्रस्ताव 49 लाख का पहुंचा है।

शुक्रवार को नई शिक्षा नीति को लेकर डीएवीवी में कार्यशाला रखी। जहां अधिकारियों ने प्रारंभिक प्लेसमेंट रिपोर्ट के बारे में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव को जानकारी दी। आइईटी, आइएमएस, आइआइपीएस, कामर्स, इकोनोमिक्स सहित अन्य विभागों के 1500 विद्यार्थियों के लिए कंपनियां पहुंची है, लेकिन एक हजार विद्यार्थियों ने कंपनी के प्रस्ताव स्वीकार किए हैं। आइटी, बैंकिंग, मार्केटिंग-सेल्स क्षेत्र से जुड़ी 100 कंपनियां आई हैं।

लगभग एक हजार विद्यार्थियों को नौकरियां मिल चुकी हैंं। 400 आइईटी, 320 आइएमएस, 200 आइआइपीएस और शेष अन्य विभागों के छात्र-छात्राएं है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक 100 विद्यार्थियों को 10-10 लाख, 30-35 छात्र-छात्राओं को 20 लाख से ऊपर वार्षिक वेतन प्रस्ताव मिला है।

आइईटी प्लेसमेंट आफिसर डा. गोविंद माहेश्वरी ने बताया कि 2019 में 19 लाख और 2020 में 20 लाख का सर्वाधिक वार्षिक वेतन प्रस्ताव रहा है। वे बताते हैं कि छात्रा रीति नेमा को आफ कैम्पस प्लेसमेंट में नौकरी मिली है। आस्ट्रेलिया की आइटी कंपनी ने प्रदेश से सिर्फ दो छात्राओं का चयन कंपनी के लिए किया है, जिसमें एक भोपाल के निजी संस्थान की छात्रा है। उन्होंने बताया कि औसत वार्षिक वेतन प्रस्ताव 5 लाख 23 हजार का रहा है। प्रदेश में पहली बार किसी संस्थान में प्लेसमेंट के लिए क्रेडिट सुइस ने 22 और केपीएमजी ने तीन विद्यार्थियों को चुना है। सबसे ज्यादा 281 नौकरी आइईटी कंपनी ने मौका दिया है।

आइएमएस में 12 लाख का प्रस्ताव

आइईटी के बाद आइएमएस के सबसे ज्यादा विद्यार्थियों को नौकरियां मिली है।संस्थान के तीन सौ छात्र-छात्राओं 30 कंपनियों ने चुना है। सर्वाधिक वार्षिक वेतन प्रस्ताव 12 लाख का रहा है। जबकि न्यूनतम साढ़े सात लाख का वार्षिक वेतन प्रस्ताव है। प्लेसमेंट अधिकारी डा. निशिकांत वाइकर और अवनीश व्यास बताते है कि प्लेसमेंट को लेकर विभाग में गतिविधियां अभी चल रही है। कंपनियां अप्रैल-मई तक आएगी।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img