Monday, March 30, 2026
23.7 C
Bhopal

कपड़ा फाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद

आजमगढ़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शुक्रवार की शाम होली पर कपड़ा फाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद पहुंची पुलिस पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया। पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स के साथ पीएसी तैनात कर दी गई है। सलेमपुर गांव निवासी अंगद चौहान शुक्रवार की शाम 5 बजे घर के पास स्नान कर रहा था। गांव में दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे उसका कपड़ा फाड़ने लगे। इससे दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान बाइक क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिसकर्मी पहुंच गए। अंगद को पकड़कर थाने ले जाने लगे। इससे गांव के लोग आक्रोशित हो गए और पथराव कर दिया। पथराव में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए।घटना की सूचना पर गांव में फोर्स के साथ पीएसी तैनात कर दी गई है। आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। घायल सिपाहियों का उपचार चल रहा है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img