Thursday, October 29, 2026
19.9 C
Bhopal

नाकाम प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के घर के सामने जा कर खुद को मारी गोली

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर प्रेम प्रसंग में नाकाम प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के घर के सामने जा कर खुद को गोली मार ली. शुक्रवार की सुबह गली में शव मिलने से हड़कंप मच गया. जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश की तो पता लगा कि मामला प्रेम प्रसंग का है. पुलिस के आला अधिकारी युवक की मौत के मामले पर कई एंगल पर जांच में जुटे हैं. घटना मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र के शाहपीर गेट इलाके की है, जहां 26 साल के नाजिम ने अपनी गर्लफ्रेंड के घर के सामने जाकर खुद को गोली मार ली. जानकारी के मुताबिक नाजिम की शाह पीर गेट में रहने वाली एक लड़की से काफी समय से बातचीत हो रही थी. कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गया था. अनबन होने के बाद से नाजिम उस लड़की को फोन कर रहा था. बीते गुरुवार की रात में न जाने दोनों के बीच क्या बात हुई कि नाजिम ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया. वहीं, इस घटना के बाद से नाजिम के घर में मातम पसरा हुआ है।

Hot this week

Topics

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img