Thursday, April 2, 2026
30.1 C
Bhopal

कमल नाथ के स्‍टार प्रचारक बनने पर मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा- जो बनी सरकार नहीं बचा पाये वो उत्‍तर प्रदेश में क्‍या कर लेंगे

 कमल नाथ को उत्तरप्रदेश चुनाव में कांग्रेस की ओर से स्टार-प्रचारक बनाये जाने पर प्रदेश के जल-संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कटाक्ष किया है। नगर प्रवास पर रहे सिलावट ने कहा कि जो खुद अपनी बनी बनाई सरकार नहीं बचा पाये वो उत्तरप्रदेश में क्या सरकार बनवाएंगे।

प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि कांग्रेस उत्तरप्रदेश में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। इसलिये वो बाहर से नेताओं काे चुनाव प्रचार के लिये बुलाकर किसी तरह से अपनी नाक बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि 2020 की शुरुआत तक कमल नाथ के हाथों में ही प्रदेश सरकार की बागडोर थी, लेकिन वो उसे ही ठीक से नहीं चला पाये। इसलिये जब वो हाथ आई सत्ता को सुरिक्षत नहीं रख पाये तो यूपी में क्या कर पायेंगे हैं- ये सभी को पता है। तुलसी सिलावट ने पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के संबंध में कहा कि चार राज्यों में भाजपा की ही सरकार बनेगी। जबकि पंजाब में भाजपा के सहयोगी दल सत्ता में आयेंगे। यूपी में योगी और देश में मोदी का कोई तोड़ नहीं है। कांग्रेस के घर-चलो, घर-घर चलो अभियान को लेकर तुलसी सिलावट ने कहा कि कांग्रेस में व्यक्ति ही संगठन है, इसलिये वहां ऐसे प्रयासों से कोई फायदा होने वाला नहीं है। इसके विपरीत भाजपा में संगठन सर्वोपरि है।

जल-संसाधनों की सुरक्षा के लिये बनेगा ‘एक्शन-प्लान’: केंद्र सरकार की डेम-सेफ्टी के संबंध में नई नीति बनाई है। इस नीति के अनुरूप ही मध्यप्रदेश में भी बांधों-नदियों और तालाबोंं की सुरक्षा को लेकिन एक्शन प्लान बनाया जाएगा। केबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि इस संबंध में बेनगंगा कछार के तमाम अधिकारियों से चर्चा की गई है। उन्हें तत्काल इस पर काम करने के निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से राजस्व इजाफे के लिये भी कार्ययोजना बनाई गई है। अफसरों को निर्देश दिये गये हैं कि जिन शासकीय, अशासकीय या औद्योगिक संस्थानों से पानी का पैसा लिया जाना बाकी है, उनसे तय दराें के अनुरूप राजस्व जमा कराया जाये। इसी तरह से जिन तालाबों पर अतिक्रमण किया गया है उनको तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने दिशा में कार्रवाई हो। अतिक्रमणों की सूची शासन को भेजी जाये। इसी तरह उन्होंने पौधरोपण के लिये भी निर्देश दिये।

अफसरों की ली बैठक: जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने सर्किट हाउस में बेनगंगा कछार के तमाम छोटे और बड़े अधिकारियों की बैठक भी ली। जिसमें मुख्य अभियंता शिशिर कुशवाहा, अधीक्षण यंत्री छिंदवाड़ा-अनिल सिंह, अधीक्षण यंत्री जबलपुर- आरडी अहिरवार, अधीक्षण यंत्री बालाघाट युवराज वारके उपिस्थत रहे।

कांग्रेस नेता रमेश चौधरी भी मिले: जल-संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से मिलने वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चौधरी भी पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच सर्किट हाउस के एक कमरे में चर्चा भी हुई। हालांकि दोनों ने इसे सौजन्य मुलाकात बताया। तुलसी सिलावट पहले कांग्रेस में रहे हैं, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ वो भी भाजपा में शामिल हुये थे। इसलिये संभव है कि पुराने संबंधों के चलते रमेश चौधरी उनसे मिलने गये हों।

Hot this week

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

भोपाल: चाय कारोबारी की हत्या के आरोपी आसिफ ‘बम’ का शॉर्ट एनकाउंटर, शहर में तनाव

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में चाय कारोबारी...

Topics

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img