Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

जेएनयू की नई VC ने दी सफाई, मेरा कभी कोई ट्विटर अकाउंट नहीं था, जानिए क्या है पूरा विवाद

JNU VC Shantishree D Pandit twitter controversy । जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के नए कुलपति पर ट्विटर विवाद गहराता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जेएनयू की नई कुलपति शांति श्री डी पंडित ने साफ किया है कि उनका कभी कोई ट्विटर अकाउंट नहीं था। यह किसी की साजिश है, जिसके तहत उसे फंसा कर उसका नाम बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में प्रोफेसर शांति श्री को जवाहर लाल यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जेएनयू की नई वाइस चांसलर शांतिश्री के ट्विटर हैंडल से कई ऐसे पोस्ट का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कई विवादित मुद्दों पर खुलकर बात की गई थी। वायरल हो रहे मैसेज में बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन को धता बताने से लेकर JNU को सांप्रदायिक कैंपस कहने तक कई विवादित बातें कही गईं। इन मैसेज के शेयर किए जाने के बाद छात्रों में प्रोफेसर शांतिश्री के प्रति आक्रोश पनपाने की साजिश रची जा रही थी।

सफाई में क्या बोली प्रोफेसर शांतिश्री

इस संबंध में जेएनयू के नए वीसी शांतिश्री डी पंडित का कहना है कि मेरे पास ट्विटर अकाउंट नहीं था, यह पाया गया है कि इसे हैक कर लिया गया है और जेएनयू के किसी व्यक्ति ने आंतरिक रूप से ऐसा किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि बहुत से लोग इस बात से नाखुश हैं कि मैं पहली महिला वीसी हूं। प्रोफेसर शांतिश्री ने यह भी बताया कि उनका कभी ट्विटर अकाउंट नहीं था। उनकी बेटी ने 6 साल पहले उनका खाता बंद कर दिया था। वे किसी सोशल मीडिया साइट पर सक्रिय नहीं है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img