Saturday, June 20, 2026
31 C
Bhopal

डॉ. वी अनंत नागेश्वरन बने देश के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार, बजट से पहले सरकार ने किया नियुक्त

आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के पेश होने से कुछ दिन पहले सरकार ने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन (Dr V Anantha Nageswaran) को नया मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Advisor) नियुक्त किया। उन्होंने शुक्रवार से कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। इस नियुक्ति से पहले डॉ. नागेश्वरन एक लेखक, शिक्षक और सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने भारत और सिंगापुर में कई बिजनेस स्कूलों और प्रबंधन संस्थानों में पढ़ाया है। उनके दर्जनों लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

वी अनंत नागेश्वरन IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन और Krea यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के विशिष्ट विजिटिंग प्रोफेसर रह चुके हैं। वह 2019 से 2021 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद के पार्ट टाइम सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है।

बता दें नागेश्वरन कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम की जगह लेंगे। जिनका कार्यकाल दिसंबर 2021 में समाप्त हो गया। मुख्य आर्थिक सलाहकार आम तौर पर आर्थिक सर्वेक्षण का मसौदा तैयार करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। हालांकि, 2021-22 आर्थिक सर्वेक्षण जो 31 जनवरी को संसद में पेश किया जाना है। उसका मसौदा प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल के नेतृत्व वाली एक टीम ने तैयार किया है। आगामी सोमवार को आर्थिक सर्वे जारी किया जाएगा। हर साल के चलन के अनुसार आर्थिक सर्वे पेश होने के बाद सीईए मीडिया को संबोधित करते हैं।

Hot this week

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बैरागढ़-न्यू मार्केट में सख्ती

​भोपाल। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

Topics

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img