Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

दिनभर चली सर्द हवा, न्यूनतम तापमान में गिरावट

क्षेत्र में ठंड लोगों पर सितम ढा रही है, गर्म कपड़ों से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। न्यूनतम तापमान पिछले कुछ दिनों से काफी कम चल रही है। खुले क्षेत्रों में तो ओंस की बूंदे बर्फ के रूप में तक जमी हुई नजर आ रही है। रात के साथ ही दिन में भी तापमान कम होने से कोल्ड-डे का दौर चल रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि मौसम विभाग के अनुसार अब ठंड में कुछ कमी आने की संभावना जताई गई है। पिछले कुछ दिनों में ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाया है स्थिति यह है कि लगातार ठंड पड़ने से लोगों के हाल बेहल हो रहे हैं। शनिवार को सुबह से आसमान साफ रहा, लेकिन ठंडी हवा चलती रही। धूप खिली तो लोगों ने कुछ राहत महसूस की। बर्फीली हवा चलने का दौर दिन भर चलता रहा। शाम को सूर्य देव के ढलते-ढलते ठंड के तेवर फिर बढ़ गए। चौराहों पर लोग अलाव तापते हुए नजर आए। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट और बर्फीली हवा चलने से खुले क्षेत्रों में ओंस की बूंदे जमती हुई दिखाई दे रही है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ आरएस गोयल के अनुसार आगामी दिनो में ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

ठंड से थोड़ी राहत, दो सप्ताह रहेगा सर्दी का असर

ब्यावरा। शहर सहित जिले में शनिवार के दिन भी शीतलहर का प्रभाव रहा और शनिवार का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। शनिवार को दिन का तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया जो शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री बढ़कर दर्ज हुआ। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी । जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पिछले 20 दिनों से रात का न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्र्री के अंदर ही दर्ज किया जा रहा है। राहत वाली बात यह है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से रात का तापमान 10 डिग्री से उपर आने के आसार है। वहीं दिन का तापमान भी 28 डिग्री तक बढ़ सकता है। विभाग ने बताया कि फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। हांलाकि विभाग प्रदेश के कई शहरों में तेज ठंड के एक दौर फिर से आने का संकेत भी दे रहा है। क्योंकि हवाओं का रुख उत्तरी बना रहने से ठंड के तेवर फिलहाल तीखे बने हुए हैं, इस तरह की स्थिति फरवरी माह के प्रथम सप्ताह तक बने रहने के आसार हैं। यदि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर क्षेत्र में प्रवेश करता है तो ठंड से मामूली राहत मिलने की जरूरत संभावना है। फिलहाल उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फ जमी हुई है वहां से आने वाली सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बनी रहेगी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img