Wednesday, March 18, 2026
25 C
Bhopal

पुरस्कार समारोह से कांग्रेस का बहिष्कार, चयन समिति से गोविंद सिंह का इस्तीफा

मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रतिष्ठित संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह से कांग्रेस ने बहिष्कार कर दिया। पुरस्कार की चयन समिति से भी कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने इस्तीफा दे दिया। आपको बता दें यह सब इसलिए हुआ क्योंकि कार्यक्रम के कार्ड में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ का नाम नहीं छापा गया था। गौरतलब है कि समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हाथों से चयनित मंत्री, विधायक, पत्रकार और विधानसभा सचिवालय के श्रेष्ठ कर्मचारी सम्मानित हुए। मध्य प्रदेश विधानसभा ने 2008 के बाद पहली बार संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कारों की घोषणा की गईृ जिसमें चयनित सर्वश्रेष्ठ मंत्री, सर्वश्रेष्ठ विधायक तथा संसदीय पत्रकारिता से जुड़े प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों सहित विधान सभा सचिवालय के सर्वश्रेष्ठ अधिकारी और कर्मचारी का सम्मानित किया गया। विधानसभा परिसर में हो रहे इस आयोजन के आमंत्रण पत्रों में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ का नाम नहीं था। यह देखकर कांग्रेस विधायक दल की नाराजगी सातवें आसमान पर पहुंच गई। विधानसभा के कार्यक्रमों के लिए नियम तयकांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कहा कि विधानसभा के कार्यक्रमों के लिए नियम तय है। कार्यक्रमों के आमंत्रण पत्र में विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष का नाम छपता है लेकिन संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह के आमंत्रण पत्र में नेता प्रतिपक्ष का नाम नहीं था। यह नेता प्रतिपक्ष का अपमान है और इसीलिए कांग्रेस विधायक दल ने समारोह का बहिष्कार किया। गोविंद सिंह ने भी इस्तीफा दियाविधानसभा के संसदीय उत्कृष्ट पुरस्कारों की चयन समिति में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह थे लेकिन जब आमंत्रण पत्र में नेता प्रतिपक्ष का नाम नहीं छापा गया तो उन्होंने समिति से इस्तीफा दे दिया। प्रजापति ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष के साथ अपमानजनक रवैये की वजह से डॉ. सिंह ने समिति से इस्तीफा दिया।

Hot this week

पालदा की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूरों का सुरक्षित रेस्क्यू

​इंदौर। शहर के औद्योगिक क्षेत्र पालदा में बुधवार सुबह...

भोपाल: गौ-तस्करी के आरोपी असलम कुरैशी की जमानत अर्जी खारिज, जेल में ही कटेगी रातें

भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित गौ-मांस तस्करी मामले के मुख्य...

Topics

पालदा की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूरों का सुरक्षित रेस्क्यू

​इंदौर। शहर के औद्योगिक क्षेत्र पालदा में बुधवार सुबह...

भोपाल: गौ-तस्करी के आरोपी असलम कुरैशी की जमानत अर्जी खारिज, जेल में ही कटेगी रातें

भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित गौ-मांस तस्करी मामले के मुख्य...

ADG राजाबाबू सिंह को धमकी देने वाले दो गिरफ्तार

​भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह को...

धोखेबाज पति की करतूत: युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

​ग्वालियर। शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img