Wednesday, August 26, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल: गौ-तस्करी के आरोपी असलम कुरैशी की जमानत अर्जी खारिज, जेल में ही कटेगी रातें

भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित गौ-मांस तस्करी मामले के मुख्य आरोपी असलम कुरैशी उर्फ ‘चमड़ा’ को कोर्ट से फिर बड़ा झटका लगा है। लोअर कोर्ट से राहत न मिलने के बाद आरोपी ने सत्र न्यायालय (सेशन कोर्ट) का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन बुधवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत अर्जी को सिरे से खारिज कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

बीते 17 दिसंबर 2025 को हिंदू संगठनों ने जहांगीराबाद इलाके में एक कंटेनर पकड़ा था, जिसमें लगभग 26 टन मांस मुंबई भेजा जा रहा था। मथुरा लैब से आई फॉरेंसिक रिपोर्ट में गौ-मांस की पुष्टि होने के बाद, पुलिस ने स्लॉटर हाउस संचालक असलम कुरैशी और उसके ड्राइवर शोएब को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एसआईटी (SIT) ने हाल ही में 500 पन्नों का चालान कोर्ट में पेश किया है।

अदालत में तीखी बहस

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने असलम को निर्दोष बताते हुए जमानत की मांग की। वहीं, सरकारी वकील ने अपराध की गंभीरता और समाज पर इसके प्रभाव का हवाला देते हुए कड़ा विरोध किया। अदालत ने अपराध की प्रकृति को गंभीर मानते हुए आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया।

संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

इधर, जय मां भवानी संगठन के प्रमुख भानू हिंदू ने स्पष्ट किया है कि यदि ऐसे गंभीर मामलों में आरोपियों को जमानत मिलती है, तो हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। उन्होंने मांग की है कि आरोपी पर रासुका (NSA) के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि राहत मिलने की स्थिति में शहर भर में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Hot this week

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...

एडिशनल डायरेक्टर बनकर 9.80 लाख ठगने वाली ‘फर्जी अफसर’ तृप्ति सिंह और उसका भाई भोपाल में गिरफ्तार

​चंदेरी/भोपाल: मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की फर्जी एडिशनल डायरेक्टर बनकर नौकरी...

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

Topics

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img