Thursday, July 2, 2026
27.7 C
Bhopal

सोशल मीडिया पर 100 से ज्यादा युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला शातिर गिरफ्तार

जबलपुर। बरगी नगर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए आरोपी साहिल विश्वकर्मा (23) को नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को जाल में फंसाता था और फिर उनकी निजी चैट व फोटो के दम पर उन्हें ब्लैकमेल करता था।

फर्जी प्रोफाइल से फैलाया जाल

​पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी साहिल इंटरनेट पर अलग-अलग नामों से 100 से अधिक फर्जी आईडी चला रहा था। वह लड़कियों से दोस्ती कर उनके निजी जीवन की जानकारी जुटाता और फिर चैट के स्क्रीनशॉट लेकर उन्हें वायरल करने की धमकी देता था। आरोपी ने जबलपुर की एक युवती से डरा-धमकाकर अब तक 50 हजार रुपये वसूल लिए थे। दोबारा पैसे मांगने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला खुला।

बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक डेटा बरामद

​पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल, पेन ड्राइव और कई सिम कार्ड जब्त किए हैं। जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं:

  • 3000 से ज्यादा चैट स्क्रीनशॉट।
  • 200 से अधिक युवतियों के फोटो और वीडियो।
  • ​मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की युवतियां भी निशाने पर थीं।

शारीरिक शोषण का भी दबाव

​पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि जो युवतियां पैसे नहीं दे पाती थीं, उन पर वह शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने कुछ युवतियों को होटल बुलाकर दुष्कर्म भी किया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि अन्य पीड़ितों का पता लगाया जा सके।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img