Sunday, February 15, 2026
24.1 C
Bhopal

बंदरों के आतंक से नागरिक हो रहे परेशान

आष्टा। नगर के अधिकांश मोहल्लों में बंदरों के आतंक ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि स्थानीय लोगों ने घर के बाहर और छत पर जाना बंद कर दिया है। इसके अलावा बच्चों को घर से बाहर नहीं खेलने दे रहे हैं। इसके अलावा दहशत के मारे वे अपने बच्चों को अकेले बाहर भी नहीं भेज रहे हैं।

गौरतलब है कि नगर की हर कॉलोनी में बंदरों के आतंक की वजह से लोगों की जान पर बन आई है। ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा, जिस दिन बंदर किसी को घायल करते हो। ये इतना घातक हमला कर रहे हैं कि हफ्तों के इलाज में लोगों के रुपए भी खर्च हो रहे हैं। वहीं पिछले चार महीनों में अनेक लोगों को बंदर काट चुके हैं। अलीपुर, जुम्मापुरा, कन्नाौद रोड, बुधवारा, गंज मोहल्ला आदि स्थानों पर बंदरों का सबसे अधिक आतंक हैं। यहां पर तो बंदरों ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बच्चे बाहर निकलने में घबराने लगे हैं। वहीं, बंदर घर के अंदर तक घुसकर हमला बोल रहे हैं तथा सामान उठाकर ले जाते हैं। इसके बावजूद वन विभाग के अधिकारी इस समस्या को इतना हल्के में ले रहे हैं कि बंदरों को पकड़ने के लिए उनके द्वारा कोई अभियान नहीं चलाया गया है। वहीं नगर के लोगों का कहना है कि बंदरों को पकड़ने के लिए कई दफा प्रशासन के अधिकारियों से मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई अभियान नहीं चलाया गया है।

एक सप्ताह में 5 लोगों को किया घायल

पिछले सात दिन में बंदरों के द्वारा नगर में 5 लोगों को घायल किया जा चुका है, वहीं जुम्मापुरा में एक महिला को धूप लेते समय छत पर बंदर आकर चेहरे पर थप्पड़ मारे। इस प्रकार की घटना उक्त महिला के साथ कई बार हो चुकी है। अब महिला छत पर धूप में बैठने से भी घबराने लगी है।

मेरे पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। यदि कोई पीड़ित है तो वह जानकारी दे। पीड़ित को इलाज के साथ ही राहत राशि का भी प्रावधान है।

राजेश चौहान, रेंजर आष्टा

Hot this week

राजधानी में ‘लेडी गैंग’ का आतंक: आईटी पार्क में शटर उचकाकर चुराईं तीन एलईडी टीवी

​भोपाल। गांधी नगर थाना क्षेत्र के आईटी पार्क स्थित...

95 साल के बुजुर्ग ने राइफल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में बड़ी बहू पर प्रताड़ना का आरोप

​ग्वालियर। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी...

Topics

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img