Tuesday, June 23, 2026
34.9 C
Bhopal

बलरामपुर में गरजे जेपी नड्डा- कारसेवकों पर गोलियां चलवाने वाले आज मंदिर जाकर घंटी बजा रहे हैं

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने आज यूपी के बलरामपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार के समय कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थी। लेकिन आजकल अखिलेश जी मंदिर मंदिर जाकर घंटी बजा रहे हैं। आपने कमल के निशान पर वोट दी और अब मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। यूपी में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी बन रही है। आयुष की मेडिकल यूनिवर्सिटी भी यहीं यूपी में ही बन रही है। जब मैं स्वास्थ्य मंत्री बना था तो यूपी की 22-23 करोड़ की जनसंख्या पर मात्र 15 मेडिकल कॉलेज थे। आज मोदी जी ने 59 मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश को दिए हैं।

आजकल सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, गंगा एक्सप्रेस वे, गोरखपुर लिंक हाइवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, ये सड़क नहीं बल्कि विकास की गंगा है। मोदी जी के स्वच्छता अभियान को लेकर कुछ लोग मजाक उड़ाया करते थे। देश में 2014 तक 11 करोड़ बहनें ऐसी थीं जिनके घरों में शौचालय नहीं था। 3 दिन पहले मैंने एक वीडियो में देखा कि करहल में अखिलेश यादव जी के साथ उनके पूज्य पिताजी वोट मांग रहे हैं। अखिलेश बाबू तो उत्तर प्रदेश का चुनाव ही नहीं लड़ रहे हैं, अब तो ये करहल के चुनाव के दायरे में आ गए हैं।

इनकीं स्थिति यहां तक पहुंच गई है। अखिलेश जी के समय में मुजफ्फरनगर दंगा हुआ, 92 लोग मारे गए और 5 हजार लोग घर छोड़कर भाग गए थे। 60 परिवारों ने कैराना से पलायन किया। लेकिन आज सब वापस आ गए हैं और सब ठीक से और इज्जत के साथ रह रहे हैं। आप भी अगर अमन, चैन, शांति चाहते हैं तो योगी जी को लाइये और अखिलेश जी को घर बैठाइए। मोदी जी देश में 11 करोड़ घरों में इज्जत घर बनाकर महिलाओं को सशक्त किया है। मैं महिला सशक्तिकरण की बात करता हूं।

Hot this week

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

भोपाल: महिला आयोग की जनसुनवाई में 22 मामले; शादी का झांसा देकर शोषण का केस दर्ज

​भोपाल। राज्य महिला आयोग की सोमवार को हुई जनसुनवाई...

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

Topics

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img