Saturday, April 11, 2026
29 C
Bhopal

बीजापुर के तर्रेम इलाके में हुई मुठभेड़ में घायल एक नक्सली पकड़ में आया

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेम इलाके में रविवार दोपहर हुई कोबरा, डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ के बाद जवानों ने घायल नक्सली को पकड़ा। आधी रात में घायल नक्सली को बीजापुर लाये जाने की खबर मिली है‌। घायल नक्सली का जिला अस्पताल में उपचार जारी है‌‌। एएसपी पंकज शुक्ला इस मामले की पुष्टि की है घायल नक्सली के नाम की जानकारी नहीं मिल सकी। घायल नक्सली बीजापुर चिकित्सालय में भर्ती है उसके बाये़ हाथ में गोली है। घायल नक्सली के इलाज के दौरान यह भी पता चला है कि वह कोरोना पाज़िटिव पाया गया है।

कोबरा फोर्स सुरक्षित वापस थाना तर्रेम लौटी

आवापल्ली के एसडीओ पी ने बताया कि कल दोपहर के तर्रेम थाना अंतर्गत यह मुठभेड़ हुई हैं। एक घायल नक्सली को भाग रहा था घेराबंदी कर पकड़ा गया। मुठभेड़ के बारे में अभी पूरी जानकारी नही मिली है।कारण फ़ोर्स आज तर्रेम इलाके से सुरक्षित लौटी है। थाना तर्रेम में फोर्स के द्वारा विस्तृत जानकारी मिलने पर ही कुछ बताया जा सकता है।

सुकमा एनकाउंटर नक्सल संगठन का आरोप मुठभेड़ फर्जी

सुकमा में कोबरा, डीआरजी जवानों व नक्सलियों के मुठभेड़ पर मुलवासी मंच द्वारा प्रेस नोट जारी कर मुठभेड़ को फर्जी बताया है। मूलवासी मंच का कहना है तीन निर्दोष आदिवासियों को पुलिस जवानों पकड़ा है।सुकमा एसपी द्वारा इसका खंडन किया गया। तथा नक्सलियों के दबाव से इस तरह के झूठे आरोप ग्रामीण लगाते रहते है। दुसरी ओर माओवादी की दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी ने भी सुकमा के तिम्मापुरम एनकाउंटर को फर्जी बताया है। विज्ञप्ति में कहा है कि इस तरह मुठभेड़ बता कर पुलिस ग्रामीणों को सता रही है। तिम्मापुरम के दो ग्रामीण के लापता होने का आरोप भी लगाया है‌। माओवादी दक्षिण बस्तर डिविजन द्वारा फ़र्जी मुठभेड़ की निंदा की है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img