Sunday, March 29, 2026
25.1 C
Bhopal

‘भिखारिन है फोटो की क्या जरूरत’- इंदौर के कारोबारी पति ने शादी में नहीं खिंचवाए पत्नी के साथ फोटो

29 वर्षीय वैष्णो चौकसे ने पति प्रसंग चौकसे, सास अंजू और ससुर प्रहलाद चौकसे पर 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। वैष्णो का आरोप है कि पति प्रसंग ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। गर्भावस्था में मारपीट की जिसके कारण दो माह का गर्भपात हो गया।

मूलतः नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी वैष्णो इंजीनियर है और पिछले वर्ष 2 जुलाई को ही प्रसंग से रीति-रिवाज के साथ शादी हुई थी। पिता ने शादी में सात लाख रुपये नकद दिए और करीब 15 लाख रुपये खर्च किए। लेकिन शादी के दौरान ही प्रसंग ने दहेज के लिए खूब हंगामा मचाया। रिश्तेदारों और स्वजन के साथ दुर्व्यवहार किया। उसने फोटोग्राफर से कहा कि इसके फोटो मत खींचना। यह तो भिखारिन है। दहेज में कुछ भी नहीं दिया है। 29 अक्टूबर को प्रसंग ने मारपीट की तो रक्तस्त्राव होने लगा। उस वक्त वैष्णो को दो माह का गर्भ था। अधिक खून बहने से उसका गर्भपात हो गया। आरोपितों ने उस पर ही आरोप लगाया और कहा कि अब 50 लाख रुपये लेकर आना। पति ने वैष्णो के विरुद्ध कोर्ट में केस लगा दिया और घर पर नोटिस भेज दिया। वैष्णो ने सीपी हरिनारायणाचारी मिश्र को शिकायत की और मंगलवार को सास, ससुर व पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवा दिया।

पत्नी का आरोप – पति ने मांगे पांच लाख, दूसरी शादी की धमकी दी – महिला थाना पुलिस ने सुखलिया निवासी अनिता परचुरे की शिकायत पर पति नीलेश के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। अनिता का आरोप है कि नीलेश ने पांच लाख की मांग की है। उसका दूसरी लड़कियों से भी संपर्क है। वह फोन पर बातें करता है। उससे इस संबंध में पूछने पर कहता है पांच लाख रुपये नहीं मिले तो दूसरी शादी कर लेगा।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img