Tuesday, July 7, 2026
26.2 C
Bhopal

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। बीती रात शहर के व्यस्त क्षेत्रों में शुमार माधौपुरा पुलिया क्षेत्र से बाइक सवार बदमाश दूल्हे के बड़े भाई से चार लाख रुपये व गहने रखे बैग को छीनकर भाग गए। इस्लामपुरा की विजय सिंह वाली गली में रहने वाले नितिन राठौर की मंगलवार की रात शादी थी।

रात 11 बजे के करीब श्रीराम पैलेस पर नितिन की बारात पहुंची। घोड़ी पर बैठे दूल्हे के आसपास बारातियों का झुंड था, तेज आवाज में बज रहे साउंड की धुनों पर कुछ बाराती नाच रहे थे। इसी दौरान तोरण मारने व बरोना रखने की रस्म अदायगी के लिए दूल्हे के बड़े भाई रामसेवक राठौर उम्र 50 साल बारात के पीछे-पीछे आ रही कार के पास गए। उन्होंने कार का दरवाजा खोला और बरोना (छोटी मटकी) को निकाला।

इसी दौरान पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश आए, उनमें से एक ने झपट्टा मारकर रामसेवक के कंधे पर टंगा बैग छीना और फिर दोनों माधौपुरा की पुलिया की ओर भाग गए। रामसेवक मदद के लिए चिल्लाए, लेकिन साउंड की तेज आवाज कोई बाराती उनकी गुहार नहीं सुन पाया।

रामसेवक ने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह भाग गए। रात में ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई, लेकिन कोतवाली पुलिस करीब 11 घंटे बाद सुबह 10 बजे घटना स्थल पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जिससे बदमाशों की पहचान हो सके। पीड़ित के अनुसार बैग में चार लाख दो हजार रुपये के अलावा दुल्हन का मंगलसूत्र व कुछ छोटे गहने भी थे।

Hot this week

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

Topics

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img