Friday, February 13, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में विवादित बयान देकर फंसी श्‍वेता तिवारी, एफआइआर दर्ज

छोटे परदे की मशहूर अभिनेत्री श्‍वेता तिवारी भोपाल में एक वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान भगवान के बारे में आपत्‍तिजनक बयान देकर मुश्‍किलों में फंस गई हैं। उनके बयान का वीडियो वायरल होने के बाद जहां उन्‍हें इंटरनेट मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, वहीं अब उनके खिलाफ इस मामले में राजधानी के श्‍यामला हिल्‍स थाने में एफआइआर भी दर्ज हो गई है। श्‍वेता के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में भादवि की धारा 295अ के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पीर गेट निवासी सोनू प्रजापति नामक शख्‍स की शिकायत पर श्‍वेता के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि 26 जनवरी को शहर के एक प्रतिष्‍ठित होटल में वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान मीडिया के साथ बातचीत में श्‍वेता ने कैजुअली अंदाज में कहा था कि मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं। दरअसल उन्‍होंने यह बात वेब सीरीज में अपने सह-अभिनेता सौरभ राज जैन को लेकर कही थी, जो कि ‘देवो के देव महादेव’ समेत कुछ अन्‍य धारावाहिक में भगवान का किरदार निभा चुके हैं। लेकिन श्‍वेता को यह मजाक बहुत भारी पड़ा और उनकी चहुंओर आलोचना होने लगी। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने भी श्‍वेता तिवारी के इस बयान का निंदनीय करार देत हुए पुलिस कमिश्‍नर को चौबीस घंटे के भीतर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।

बता दें कि इस वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में होने वाली है। इसमें श्‍वेता तिवारी के अलावा कंवलजीत, सौरभ राज जैन, रोहित राय और दिगांगना सूर्यवंशी भी काम कर रहे हैं।

Hot this week

राजधानी में नशे के सौदागरों पर नकेल: आधा किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ...

सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

​विदिशा | शहर के पुरानी कृषि उपज मंडी...

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...

Topics

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img