Saturday, March 28, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में सुधार कार्य के दौरान अचानक चल पड़ी लिफ्ट, गर्दन फंसने ने मैकेनिक की दर्दनाक मौत

 राजधानी में मंगलवार रात को एक अजीबोगरीब हादसा हो गया। बहमंजिला इमारत में बिगड़ी हुई लिफ्ट को सुधारने के दौरान अचानक लिफ्ट चालू हो गई। इससे लिफ्ट ठीक कर रहे युवक का गला लिफ्ट की बकेट में फंस गया। इस हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना हनमानगंज थाना इलाके के न्यू कबाड़खाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।हनुमानगंज थाना पुलिस के मुताबिक अशोका गार्डन निवासी शिशुपाल तोमर (40) लिफ्ट सुधारने का काम करता था। लिफ्ट खराब होने की शिकायत मिलने पर मंगलवार रात को वह न्यू कबाड़खाना स्थित भारत क्राकरी बिल्डिंग पर अपने सहयोगी सोनू के साथ पहुंचा था। रात करीब 10:30 बजे शिशुपाल बंद हो गई लिफ्ट की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान अचानक लिफ्ट चल पड़ी। इस दौरान शिशुपाल का गला लिफ्ट में बुरी तरह फंस गया। इससे वह छटपटाने लगा। शिशुपाल के गले और सिर में गंभीर चोट लगी थी। साथी कर्मचारी सोनू ने किसी तरह लिफ्ट को बंद किया और लोगों की मदद से शिशुपाल को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल शिशुपाल को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने शिशुपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

उधर इसी थाना इलाके में हमीदिया रोड स्थित फुटपाथ पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात दो बजे अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। वहां से गुजर रहे सुरेश चौहान नाम के व्यक्ति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। करीब 65 वर्ष आयु के इस व्यक्ति के शव की तलाशी में ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img