Monday, April 13, 2026
29.9 C
Bhopal

भोपाल में 10वीं की छात्रा से पड़ोसी ने की छेड़छाड़, प्रकरण दर्ज

राजधानी के गौतम नगर थाना इलाके में 10वीं की छात्रा के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ करते हुए अश्लील इशारे किए। किशोरी की शिकायत पर मनचले के खिलाफ छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट एवं एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।गौतम नगर थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के माता-पिता शुक्रवार को दोपहर में किसी काम से घर से बाहर गए थे। किशोरी को घर में अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाले अलीज खान उर्फ तवरेज ने अश्लील इशारे किए। साथ ही पांच सौ रुपये का नोट दिखाते हुए साथ चलने को बोला। किशोरी ने विरोध किया तो अलीज ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। माता-पिता के घर लौटने के बाद किशोरी ने उन्हें घटना के बारे में बताया। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी।

नौकरी दिलाने को बोला, छेड़छाड़ करने लगा मनचलापिपलानी थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली एक 36 वर्षीय विवाहित महिला की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने शिकायत में बताया कि एक वर्ष पहले वह एक निजी फर्म में काम करती थी। वहां अशोका गार्डन निवासी पुष्पराज भी काम करता था। साथ काम करने के दौरान महिला का उससे परिचय हो गया था। कुछ दिन बाद महिला ने नौकरी छोड़ दी। वर्तमान में वह घरेलू कामकाज करती है। नवंबर 2021 में उसने पुष्पराज से कहीं नौकरी दिलवाने को बोला था। इसके बाद पुष्पराज महिला का पीछा करने लगा। साथ ही फोन पर अश्लील बातें करने लगा। परेशान होने पर शुक्रवार को महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

Hot this week

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img