Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। इनके पास से 1.630 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर एमपी नगर में घेराबंदी
डीसीपी क्राइम ब्रांच अखिल पटेल ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमपी नगर जोन-1 स्थित गायत्री मंदिर के पीछे एक व्यक्ति चरस की सप्लाई करने आने वाला है। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी की और एक्टिवा सवार मंजूर मोहम्मद खान उर्फ जुनेद (39) को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 126.45 ग्राम चरस बरामद हुई।


वाशिंग मशीन के ड्रायर से मिले चरस के पैकेट
जब आरोपी मंजूर से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि यह चरस उसने शाहजहानाबाद निवासी नौशिन खान नामक महिला से खरीदी है। पुलिस ने बिना देर किए नौशिन के ठिकाने पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस उस समय दंग रह गई जब मकान के अंदर रखी वाशिंग मशीन के ड्रायर से खाकी टेप में लिपटे चरस के 7 पैकेट बरामद हुए। वहां से नौशिन खान और उसके सहयोगी जावेद खान को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 1.501 किलोग्राम अतिरिक्त चरस, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा और मोबाइल फोन बरामद किए गए।


पुराने अपराधी हैं आरोपी, दर्जनों मामले दर्ज
पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी हैं।

जावेद खान: इसके विरुद्ध चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस के करीब 20 मामले दर्ज हैं।
मंजूर मोहम्मद: यह पूर्व में भी एनडीपीएस और मारपीट की घटनाओं में शामिल रहा है।
नौशिन खान: महिला आरोपी के खिलाफ भी लूट का मामला दर्ज है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img