Wednesday, June 17, 2026
30.4 C
Bhopal

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा में पदस्थ एक इंस्पेक्टर (टीआई) के खिलाफ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 38 वर्षीय विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

फेसबुक से दोस्ती और झूठ का जाल

​पीड़िता, जो शहर की एक पॉश कॉलोनी में बुटीक संचालित करती है, ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले फेसबुक के जरिए उसकी पहचान टीआई रूपेश शर्मा से हुई थी। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर महिला से नजदीकियां बढ़ाईं। पति के निधन के बाद अकेले रह रही महिला को आरोपी ने शादी का भरोसा दिया और उसके घर जाकर संबंध बनाए।

शादीशुदा निकला आरोपी

​महिला का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो इंस्पेक्टर बहाने बनाने लगा। शक होने पर जब महिला ने पड़ताल की, तो पता चला कि रूपेश शर्मा पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। सच्चाई सामने आने पर विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।

देर रात दर्ज हुई एफआईआर

​रविवार देर रात महिला की शिकायत और प्राथमिक जांच के बाद झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी टीआई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img