Tuesday, June 23, 2026
28.5 C
Bhopal

मध्य प्रदेश में बढ़ा दिन का तापमान, कड़ाके की ठंड से राहत के आसार

पाकिस्तान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा का रुख बदल गया है। इसके चलते शनिवार को मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार से रात का तापमान भी बढ़ने लगेगा। इससे पांच दिन से कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को राहत मिलने लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक खंडवा में तीव्र शीतलहर बनी रही। रीवा, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मलाजखंड, मंडला, खजुराहो, नौगांव, बैतूल, भोपाल, रायसेन, खरगोन, रतलाम, ग्वालियर एवं गुना में शीतलहर का प्रभाव रहा। मध्य प्रदेश में सबसे कम तीन डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया एवं नौगांव में दर्ज किया गया। तीव्र शीतल दिन खंडवा में एवं शीतल दिन मलाजखंड में रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में पाकिस्तान के पास बना हुआ है।

इस सिस्टम के असर से शनिवार को हवा का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी हो गया है। इससे ठंड में राहत मिलने का सिलसिला शुरू हुआ है। रविवार से पूरे प्रदेश में रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। तापमान बढ़ने का सिलसिला दो फरवरी तक बना रह सकता है। दो फरवरी को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने पर मप्र में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं।

पचमढ़ी में पारा शून्य के नीचे, अमरकंटक में पानी जमा

हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान सीजन में दूसरी बार शून्य से नीचे गया है। पचमढ़ी में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात का तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनूपपुर जिले में शनिवार को अमरकंटक का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री रहा। अमरकंटक नर्मदा उद्गम स्थल के मैदानी क्षेत्र में सुबह ओस की बूंदें बर्फ की सफेद चादर की तरह बिछी नजर आईं। कई स्थानों पर ठहरा हुआ पानी जम गया।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img