Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

मैहर हादसे में मृतकों के शव जबलपुर लाए गए

शाहीनाका गढा के तिवारी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटने के बाद शनिवार को जैसे ही मृतकों के शव घर पहुंचे आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग यही सोच रहे थे कि जो लोग किसी को तारने का पुनीत करने के लिए गंगाजी जा रहे थे वो ही आज निढाल होकर जमीन पर पड़े हैं। हर आंख नम थी। इस परिवार में जहां बेटे को खोने का गम रहा, वहीं परिवार की ही बेटी के माथे का सिंदूर मिटने का भी विशाद रहा।

बताया जाता है कि तिवारी परिवार की दिवंगत दादी मां आशा देवी तिवारी की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए शुक्रवार की शाम 4 बजे तिवारी परिवार के तीन सदस्य और एक दामाद प्रयागराज रवाना हुए थे। यहां से रवाना हाेने वालों में सचिन गर्ग (48 वर्ष), राजेश तिवारी (44 वर्ष), अक्षत तिवारी (23 वर्ष) और अमन तिवारी उर्फ नमन तिवारी (20 वर्ष) शामिल रहे। सचिन गर्ग आशा देवी के दामाद रहे। जबकि राजेश तिवारी उनके बेटे और अक्षत व अमन नाती हैं। अमन ने नईदुनिया से बात करते हुए बताया कि उनकी कार जैसे ही मैहर के ठीक पहले जेके सीमेंट प्लांट वाले मोड़ के पास पहुंची, उसे गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने सामने से टक्कर मार दी। हाईवा की रफ्तार इतनी अधिक रही कि करीब पूरी कार उसके नीचे फंस गई। अमन की किस्मत अच्छी रही कि वो पीछे बैठा रहा और जैसे ही एक्सीडेंट हुआ कार का उसकी साइड का दरवाजा उखड़ गया, जिससे वो कार से बाहर जा गिरा। अमन ने बताया कि उसने अपनी गोद में ही अपने फूफाजी सचिन गर्ग को अंतिम सांसें लेते देखा। जबकि उस वक्त तक अक्षत की सांसें चल रही थी। अमन ने ही डायल 100 को फोन करके घटना की सूचना दी और एम्बुलेंस को बुलवाया। इसके बाद अक्षत को उपचार के लिए मैहर अस्पताल भी पहुंचवाया। लेकिन वहां तत्काल उपचार नहीं मिल पाने की वजह से अक्षत की सांसें थम गईं।

अमन के स्‍वजन रात में ही उसे और राजेश तिवारी को घायल अवस्था में लेकर जबलपुर आ गए थे। यहां एक निजी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जहां अमन को छुट्टी दे दी गई, वहीं गंभीर रूप से घायल राजेश का अभी इलाज जारी है। राजेश के बाएं हाथ और पैर की हड्डी कई जगह से टूट गई। साथ ही उसके चेहरे पर चोटें आईं। अक्षत का अंतिम संस्कार चौहानी मुक्तिधाम और सचिन गर्ग का उनके गृहग्राम कैथरा बेलखेड़ा के श्मसान घाट पर किया गया।

कार में कौन कहां बैठा था… : अमन ने बताया कि कार को सचिन गर्ग चला रहे थे। उनके बगल वाली सीट पर राजेश तिवारी बैठे थे। जबकि राजेश के पीछे अमन खुद और सचिन के पीछे अक्षत बैठा था। अक्षत हादसे के वक्त बुरी तरह से ड्राइवर-सीट की चपेट में आ गया था।

नर्मदा में किया अस्थि-विसर्जन : आशा देवी के बड़े बेटे सतीश तिवारी ने रूंधे गले से कहा कि शायद अम्मा गंगाजी नहीं जाना चाहती थीं। इसलिए इतना बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद हममें से कोई भी प्रयागराज जाने की स्थिति में नहीं रहा इसलिए अम्माजी की अस्थियों को हम लोगों ने नर्मदा जी के लम्‍हेटा घाट में विसर्जित कर दिया।

Hot this week

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img