Monday, October 5, 2026
24 C
Bhopal

रुपयों के लिए तीन लोगों ने युवक का किया अपहरण, मामला दर्ज

ब्यावरा। पुराने लेन देन को लेकर एक युवक को अपहरण कर रुपये की मांग करने का मामला सिटी थाना में दर्ज किया गया है। मामले के अनुसार तीन लोगों द्वारा एक युवक को अपने कब्जे में लेकर उससे उधार दिए रूपयों की मांग की गयी और उसके साथ मारपीट की गयी। पुलिस ने युवक के पिता की रिपोर्ट पर तीन लोगों के विरुद्ध अपहरण सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्घ किया गया है। सिटी थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि प्रभुलाल पिता गोपीलाल (47) निवासी लसूल्डी महाराजा ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके बेटे देवराज का तीन लोगों ने अपहरण कर लिया गया। दर्ज रिपोर्ट में प्रभूलाल ने बताया कि ब्यावरा के एक नर्सिंग होम के सामने से अरुण शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा और अर्जुन वर्मा निवासी ग्राम ढकोरा थाना ब्यावरा ने उसके बेटे देवराज भारती को बंधक बना लिया है और उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। उक्त तीनों आरोपितों ने मेरे बेटे के साथ अड़ीबाजी भी की। बताया जा रहा है कि उनका कोई पुराना लेन-देन था, जिसमें उन्हें 35 हजार रुपए लेना थे। इसी को लेकर उक्त आरोपितों ने देवराज को बंधक बना लिया। युवक के पिता प्रभुलाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रूपयों की मांग की है और कहा है कि रुपए लाकर दे दो नहीं तो तुम्हारा बेटा हमारे कब्जे में रहेगा। पुलिस ने उक्त तीनों आरोपितों के विरुद्ध अपहरण, एससी-एसटी एक्ट, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर युवक को मुक्त कराया।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img