Monday, April 13, 2026
37.5 C
Bhopal

इंदौर में कार में मिले 1 करोड़ 18 लाख रुपए

इंदौर पुलिस ने एक कार से 1 करोड़ 18 लाख रुपए बरामद किए हैं। यह रकम एक प्लायवुड कंपनी के मालिक की है। पुलिस को शक है कि पैसा हवाला का हो सकता है।

सोमवार देर रात कनाड़िया थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक टाटा नेक्सॉन कार (MP09 DR-8271) को रोका। कार में तीन युवक थे। पुलिस ने डिक्की खुलवाकर देखा तो उसमें बड़े से बैग में 1 करोड़ 18 लाख रुपए रखे पाए गए।

सूचना के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। रकम को लेकर प्लायवुड कंपनी के मालिक सनद अग्रवाल ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने मंगलवार सुबह इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दे दी है। सनद अग्रवाल की दो कंपनियां हैं- सेफ्लेक्स इंटरनेशनल लिमिटेड और मंत्रम टेक्नो फेब प्रा. लि.।

अभियान के दौरान चल रही थी वाहन चेकिंग पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने 31 दिसंबर को लेकर शहर भर के आउटर के थानों में विशेष चेकिंग के आदेश दिए थे। जिसमें अवैध शराब और तस्करी जैसे मामलो में विशेष नजर रखनी थी। अभियान के दौरान ही बिचौली मर्दाना ब्रिज के पास पुलिस को कार में ये रकम मिली।

मालिक ने बैग फार्म हाउस में देने को कहा था पुलिस ने बैग चेक किया तो उसमें करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपए रखे हुए थे। कार सवार तीन युवकों राजेश यादव, प्रभात अग्रवाल और आनंद ने पूछताछ में बताया कि कार प्लायवुड कंपनी के मालिक सनद अग्रवाल की है। उन्होंने ही ये बैग दिया है, जिसे फार्म हाउस में देने को कहा था।

मामले की जानकारी अफसरों तक पहुंची तो वह फौरन थाने पहुंचे। रात में सनद से भी पुलिस अफसरों ने संपर्क किया है। पुलिस मंगलवार को इस मामले में जांच के बाद और भी खुलासे कर सकती है।

Hot this week

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

चाय की दुकान पर मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

​मंदसौर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्ला चौक...

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

Topics

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img