Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल के फूल व्यापारी के घर 10 लाख की चोरी

बजरिया इलाके में दिनदहाड़े फूल व्यापारी के घर से दस लाख रुपए की नकदी और जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात बुधवार दोपहर की है। लेकिन एफआईआर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दर्ज की गई है। गुरुवार की सुबह एफएसएल की टीम से पुलिस ने स्पॉट का निरीक्षण कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि करारिया फार्म में रहने वाले नंद किशोर माली फूल के व्यापारी हैं। बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे उनका परिवार मार्केट गया था। इसी बीच बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे नकदी चार लाख रुपए और सोने के जेवरात समेत करीब दस लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया।

घर पहुंचे तब वारदात का खुलासा हुआ

फरियादी जब अपने घर पहुंचे तब उन्होंने मेन गेट सहित अंदर से दो कमरों के ताले टूटे मिले। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।

अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। जिससे आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img