Saturday, March 28, 2026
34.1 C
Bhopal

10 सितंबर 2025: MP की फटाफट बड़ी खबरें

1. नेपाल में हुए दंगों में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के छतरपुर के चार परिवारों के करीब 14 लोग भी शामिल हैं, जो काठमांडू में फंसे हुए हैं और भयभीत हैं। इन लोगों ने वीडियो जारी कर मोदी सरकार से मदद मांगी है और उनको सकुशल भारत लाने की मांग की है। यह लोग बेहत डरे हुए हैं।
2. जनसुनवाई में मंगलवार को बबिता नामक एक महिला ने अपने आपको पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा की पत्नी बताते हुए एसडीएम राहुल गुप्ता को आवेदन सौंपकर मदद की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि पूर्व विधायक मेड़ा और उनके साथी लगातार उन्हें परेशान करते हैं।
3.जैसीनगर थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर बीती रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें सागर की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर मंगलवार देर रात 11:30 बजे थाने से अपने जैसीनगर स्थित रूम पर जा रहे थे, इसी बीच सागर सिलवानी स्टेट हाईवे 15 पर ज्ञानोदय पेट्रोल पंप के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से उनकी कार अनियंत्रित हो गई।
4.देश की पहली शताब्दी एक्सप्रेस का दर्जा प्राप्त नई दिल्ली से ग्वालियर होते हुए भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन तक जाने वाली ट्रेन को नए स्वचालित दरवाजों से लैस कर दिया गया है। दरवाजों को अब इमरजेंसी बटन और वैक्यूम लॉकिंग सिस्टम से जोड़ दिया गया है। गति पकड़ते ही ट्रेन के दरवाजे बंद हो जाएंगे।
5.भिंड शहर के बाइपास स्थित अजाक थाना प्रभारी वीबीएस परिहार के आफिस में बुधवार सुबह 8.40 बजे अचानक सात फीट लंबा अजगर सरकता हुआ दिखाई दिया। अजगर को देखते ही पुलिस जवानों के हाथ-पांव फूल गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
6.मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 सितंबर को कोलकाता में निवेशकों से अहम चर्चा की। उन्होंने बंगाल के निवेशकों-उद्योगपतियों को बताया कि मध्यप्रदेश में उनके लिए अपार संभावनाएं हैं। वे चाहें तो बंगाल में बैठे-बैठे मध्यप्रदेश में व्यापार और निवेश कर सकते हैं। सरकार आपके व्यापार-निवेश की चिंता करेगी।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

Topics

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर हंगामा, AIMIM कार्यकर्ताओं ने रोका काम

​भोपाल। राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img