Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को कसरावद थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) रवींद्र कुमार गुरू को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​शिकायत के निराकरण के बदले माँगे थे पैसे मिली जानकारी के अनुसार, भगवानपुरा तहसील के चंदावड़ गांव निवासी श्यामलाल उपाध्याय के खिलाफ थाने में एक शिकायत दर्ज थी। इस शिकायत के निराकरण और राहत देने के बदले ASI रवींद्र कुमार ने फरियादी से 20 हजार रुपये की मांग की थी। फरियादी रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी शिकायत इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में कर दी।

​बस स्टैंड पर बिछाया जाल लोकायुक्त टीम ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद शुक्रवार को जाल बिछाया। जैसे ही ASI रवींद्र कुमार ने बस स्टैंड पर फरियादी से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 7 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे दबोच लिया। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img