Saturday, March 28, 2026
34.1 C
Bhopal

10वीं की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या की

ग्वालियर में 15 साल की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 10वीं की छात्रा मूल रूप से शिवपुरी की रहने वाली थी। ग्वालियर के कुंदालकर की गोठ में बहन के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी।

उल्टियां होने पर बहन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसके जहर खाने की पुष्टि की। पॉइजन वार्ड के आईसीयू में छात्रा को एडमिट कर बचाने की कोशिश की गई, लेकिन हर मिनट के साथ उसकी हालत बिगड़ती चली गई। आखिर में उसने दम तोड़ दिया। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस इसका पता लगा रही है।

शिवपुरी के करैरा बमरौली निवासी रामबाबू शर्मा व्यापारी हैं। उनकी 15 साल की बेटी रागिनी ग्वालियर के माधौगंज थानाक्षेत्र स्थित कुंदालकर की गोठ में बड़ी बहन पल्लवी शर्मा के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार देर शाम रागिनी की तबीयत बिगड़ने लगी थी। वह बार-बार उल्टी कर रही थी। पल्लवी उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचीं। डॉक्टर देखते ही समझ गए कि छात्रा ने कुछ खाया है। जब उससे पूछा, तो उसन जहर खाने की बात कही। इसके बाद उसे जेएएच के पॉइजन वार्ड लेकर पहुंचे।

जेएएच पहुंचते समय उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी। गंभीर हालत होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था। यहां मंगलवार को छात्रा ने दम तोड़ दिया।

किसी को नहीं होने दिया अहसास, ऐसा कदम उठाने वाली है पुलिस ने जब छात्रा की बड़ी बहन और परिवार के सदस्यों से बातचीत की, तो सभी का यही कहना था कि कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ था, जिससे लगे कि रागिनी यह कदम उठा सकती है। उसके मन में क्या चल रहा था, यह भी उसने किसी को अहसास नहीं होने दिया। सोमवार तक वह बहुत अच्छी दिख रही थी। जब भी दिखी चेहरे पर मुस्कान थी, लेकिन यह कोई नहीं समझ पाया कि उसके मन में क्या चल रहा है।

Hot this week

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

Topics

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img