Saturday, March 28, 2026
31.1 C
Bhopal

इंदौर में 11 साल की बच्ची को कार्डियक अरेस्ट, मौत

इंदौर के बेटमा में 11 साल की छात्रा को खेलते समय अचानक कार्डियक अरेस्ट आ गया। उसे पहले बेटमा अस्पताल ले जाया गया, फिर इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सुपुर्द किया गया।

बेटमा के ईरा एकेडमी स्कूल में बुधवार दोपहर को 6वीं क्लास की छात्रा लक्षिता पटेल अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। उसे थकान महसूस हुई और वह अचानक जमीन पर बैठ गई। कुछ देर बाद गिर पड़ी। स्कूल के टीचर्स को इसकी जानकारी दी गई। स्पोर्ट्स टीचर उसे फौरन बेटमा अस्पताल लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि की बेटमा अस्पताल से छात्रा को इंदौर के चोइथराम अस्पताल रेफर किया गया। दोपहर तीन बजे उसे यहां लाया गया जहां डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि की। अस्पताल में चले 2 घंटे के इलाज के बाद शाम करीब 5 बजे लक्षिता ने दम तोड़ दिया।

मौत के बाद परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और पोस्टमॉर्टम कराया। परिवार के मुताबिक लक्षिता के पिता दिलीप पटेल निजी कंपनी में काम करते हैं। एक बड़ा भाई है जो बिजलपुर में मामा के घर रहता है।

Hot this week

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

बी-फार्मेसी के छात्र ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा कर दी जान

​भोपाल। शहर के भानपुर इलाके में रहने वाले एक...

Topics

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर हंगामा, AIMIM कार्यकर्ताओं ने रोका काम

​भोपाल। राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में...

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी आवास योजना: बिना जांच के करोड़ों का भुगतान करने वाले अफसर पर शिकंजा।

​डबरा/ग्वालियर। डबरा नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img