Tuesday, July 14, 2026
32.2 C
Bhopal

13-Year-Old Girl Dead Body: डिंडौरी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नाबालिग का शव

 जिले में लगातार दूसरे दिन नाबालिग लड़की का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। जिले के विक्रमपुर चौकी मुख्यालय में एक 13 वर्षीय किशोरी का शव बुधवार को कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। चौकी प्रभारी विक्रमपुर संजय सोनवानी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन मंगलवार को लड़की के माता पिता भजन कीर्तन में गए हुए थे। जब रात लगभग 10 बजे वापस लौटे तो लड़की घर में नहीं मिली। तलाश करने के बाद लड़की का शव विक्रमपुर में ही एक कुएं में मिला। पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि लड़की पानी लेने कुएं गई थी। लड़की कब, कैसे कुएं गई और कैसे गिरी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। किसी ने लड़की को कुएं में गिरते हुए नहीं देखा। ऐसे में इस मामले में आशंका और बढ़ गई है।

बताया गया है कि मंगलवार को सुबह जिला मुख्यालय में भी एक 17 वर्षीय नाबालिग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। इस मामले का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। दूसरे दिन बुधवार को फिर एक नाबालिग का शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के सिविल लाइन में जिस नाबालिग का शव मिला है, उसके साथ दुष्कर्म होने की भी संभावना है। लड़की का शव बिना कपड़े के सुनसान खेत में मिला था। इस मामले में पुलिस ने दो, तीन संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। विक्रमपुर में 13 वर्षीय नाबालिग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। दो दिन में लगातार दो नाबालिगों का शव संदिग्ध मिलने से कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने भी शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसी तरह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सहित जयस ने भी कार्रवाई की मांग को लेकर पत्र सौंपा है।

Hot this week

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्त

​राजगढ़। राजगढ़ जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे...

शादी के 2 महीने बाद ही पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​छतरपुर। छतरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना...

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

Topics

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्त

​राजगढ़। राजगढ़ जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे...

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img