Friday, February 27, 2026
23.9 C
Bhopal

15 लाख के बदले 42 लाख वसूलने वाले इंदौर के सराफा कारोबारियों पर सूदखोरी का केस

 सराफा थाना पुलिस ने सराफा कारोबारियों के खिलाफ सूदखोरी का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपितों ने एक कारोबारी को 15 लाख रुपये उधार दिए और बदले में 42 लाख रुपये वसूल लिए। आरोप है कि दोनों ने उसका डेढ़ किलो सोना और 20 किलो चांदी गिरवी रख ली।

सराफा थाना प्रभारी सुनील शर्मा के मुताबिक फरियादी स्वप्निल वाजपेयी द्वारा आरोपित प्रेम वल्लभ नीमा ओर अमरीश नीमा के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी। स्वप्निल वाजपेयी सराफा में जयशिव वाजपेयी नाम से सोने चांदी का कारोबार करते है। जबकि आरोपित प्रेम वल्लभ ओर उसका बेटा अमरीश नीमा की सराफा में गोवर्धनलाल रणछोड़ दास ज्वेलर्स के नाम से दुकान है।

स्वप्निल ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2012 में मकान बनाने के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। उसने प्रेम वल्लभ से संपर्क कर रुपये मांगे और 15 लाख रुपये ब्याज पर ले लिए। 2019 तक वह लगातार ब्याज चुकाते रहे और करीब 42 लाख रुपये मय ब्याज के दे लिए। स्वप्निल के मुताबिक आरोपितों ने 90 लाख का सोना और चांदी गिरवी रख ली थी। स्वप्निल ने जब गिरवी सामान मांगा तो दोनों पिता-पुत्र टालने लगे। उससे मूल रकम की मांग करना शुरू कर दी। मामले में स्वप्निल ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस पर असर नहीं हुआ। पुलिस भी लेनदेन का मामला बता कर टालती रही। पीड़ित द्वारा मुख्यमंत्री को शिकायत करने पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध सूदखोरी का प्रकरण दर्ज कर आरोपितों के घर दबिश दी।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: खजूरी टोल प्लाजा पर 27 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त

​ ​भोपाल | होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के मंसूबों...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक, 30 लाख का नुकसान

​रतलाम | सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर...

रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की जेल

खंडवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img