Monday, July 13, 2026
29.6 C
Bhopal

यूनो एप को अपडेट करने के नाम 1 लाख 20 हजार निकाले

 साइबर जालसाजों ने यूनो एप अपडेट कराने का झांसा देकर एक महिला कर्मचारी के बैंक खाते से 1 लाख 20 हजार रुपये उड़ा लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम ब्रांच ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण्ा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक भावना नेमा (45) एनसीसी कार्यालय में नौकरी करती हैं। पिछले महीने जनवरी में उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया था, जिसमें यूनो एप अपडेट करने की जानकारी थी। मैसेज में दिए गए लिंक पर उन्होंने क्लिक किया तो एक व्यक्ति ने उनसे बात की और एप अपडेट करने का बोला। भावना ने बताई गई प्रोसेस की तो उनके खाते से तीन बार में एक लाख बीस हजार रुपये कट गए। पुलिस के प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त रुपये एमपीएल गेमिंग वेबसाइट के दो वालेट में ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने करीब बीस हजार रुपये तो फ्रीज करवा दिए हैं, लेकिन बाकी रुपये जालसाजों ने निकाल लिए। आरोपितों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Hot this week

ईंट-भट्टे पर बुजुर्ग चौकीदार की निर्मम हत्या, सिर पर प्रहार कर उतारा मौत के घाट

​ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के नीडम पुल के...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

भोपाल के बैरागढ़ में व्यापारी पर जानलेवा हमला: दिनदहाड़े चाकू घोंपकर भागे बदमाश

​भोपाल: राजधानी के बैरागढ़ इलाके में सोमवार दोपहर एक...

Topics

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...

भोपाल: बीमारी से परेशान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी

​भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के छावनी पठार इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img