Tuesday, October 6, 2026
31.1 C
Bhopal

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर:

शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव में घरेलू हिंसा और रोज-रोज के कलेश से तंग आकर एक महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। अत्यधिक शराब की लत और रोजाना की मारपीट से आजिज आ चुकी पत्नी सूरज बाई ने सोते हुए पति संतोष डावर के सिर पर हथौड़ी से वार करने के बाद उसका गला घोंटकर बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतक संतोष (45) इंदौर एयरपोर्ट पर विमानों में फ्यूलिंग का काम करता था और दंपती की चार बेटियां हैं।

​पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि घटना वाली शाम संतोष शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी से झगड़ा करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि उसने पत्नी और घर में सो रही बेटियों को जान से खत्म करने की धमकी दी। आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति के बार-बार की प्रताड़ना और उस रात सबको जान से मारने की धमकी देने के बाद वह बेहद डर गई थी। उसे डर था कि पति उठकर उस पर या बच्चों पर हमला कर देगा, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

​घटना के वक्त दंपती की चारों बेटियां घर के भीतर ही सो रही थीं। सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Hot this week

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img