Wednesday, November 25, 2026
26.1 C
Bhopal

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर:

शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और दो पिकअप वाहनों समेत करीब 25 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है। इस कार्रवाई से शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

​पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में बंद घरों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी की वारदातों लगातार सामने आ रही थीं। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने मुख्य आरोपी नुरुद्दीन अंसारी उर्फ अज्जु को दबोचा, जिसकी निशानदेही पर उसके साथी मोहम्मद इरशाद और भीम उर्फ आदिल खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से सोने के जेवर, फ्रिज और बर्तन बरामद हुए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी नुरुद्दीन पर 11 और इरशाद पर हत्या के प्रयास समेत 5 गंभीर मामले दर्ज हैं।

​दूसरी ओर, वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने 8 सितंबर को त्रिमूर्ति नगर से चुराई गई टाटा इंट्रा पिकअप के मामले में ड्राइवर सौरभ दहिया और उसके साथी राजू उर्फ रामगोपाल साहू को पकड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर रीवा के एक ढाबे के पास छिपाई गई पिकअप को बरामद कर लिया गया, जबकि उत्तर मिलौनीगंज से चोरी हुई एक अन्य बोलेरो पिकअप भी खजरी खिरिया के पास लावारिस हालत में जब्त की गई। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Hot this week

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...

Topics

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...

विवाद के बाद पत्नी ने की पति की हत्या, साले और भांजे ने जंगल में फेंका शव

भोपाल। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के ग्राम बगोनिया में...

जबलपुर में मोपेड की डिक्की से 32 लाख रुपये जब्त, दो युवक हिरासत में

जबलपुर। माढ़ोताल पुलिस ने मंगलवार शाम वाहन चेकिंग के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img