Friday, October 2, 2026
21.4 C
Bhopal

3 जिलों के अपर कलेक्टर समेत 15 आईएएस जाएंगे मसूरी

मध्यप्रदेश के 15 आईएएस अफसरों को मिड कैरियर ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है। इनमें उज्जैन, अशोकनगर और कटनी के पूर्व कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, सुभाष कुमार द्विवेदी और दीपक आर्य शामिल हैं। ये ट्रेनिंग 12 मई से 6 जून तक मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित की जाएगी।

राज्य शासन ने प्रशिक्षण के लिए इन सभी अधिकारियों को अनुमति दे दी है। इन अफसरों में इंदौर, जबलपुर और सतना के अपर कलेक्टर भी शामिल हैं। यह ट्रेनिंग उन अधिकारियों के लिए अनिवार्य मानी जाती है, जिन्होंने अब तक मिड कैरियर ट्रेनिंग नहीं की है और जिनकी सेवानिवृत्ति में अभी एक साल से अधिक का समय शेष है।

इस बार एमपी कैडर के 2012 से 2017 बैच के 15 आईएएस अधिकारियों का चयन हुआ है। राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी ने हाल ही में ऐसे 53 अधिकारियों की सूची जारी की थी, जो अब तक यह ट्रेनिंग नहीं ले सके थे। अब इन्हें चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण में शामिल किया जा रहा है।

ये अधिकारी जाएंगे ट्रेनिंग में

  • नीरज कुमार सिंह, संचालक परियोजना, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
  • दीपक आर्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण
  • सुभाष कुमार द्विवेदी, अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
  • एस. कृष्ण चैतन्य, प्रबंध संचालक, मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भोपाल
  • अंजू पवन भदौरिया, सीईओ जिला पंचायत रायसेन
  • शीला दाहिमा, उप सचिव, सहकारिता विभाग
  • शीला दाहिमा, उप सचिव, सहकारिता विभाग
  • बिदिशा मुखर्जी, अपर प्रबंध संचालक, एमपी टूरिज्म बोर्ड
  • किरोड़ी लाल मीणा, अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
  • गौरव बैनल, अपर कलेक्टर, इंदौर
  • मिशा सिंह, अपर कलेक्टर, जबलपुर
  • स्वप्निल जी. वानखेड़े, अपर कलेक्टर, सतना
  • विवेक कुमार, सीईओ जिला पंचायत, ग्वालियर
  • रोहित सिसोनिया, अपर आयुक्त, नगर निगम इंदौर
  • राहुल नामदेव धोटे, उप सचिव, नर्मदा घाटी विकास एवं जल संसाधन विभाग
  • दिव्यांक सिंह, सीईओ स्मार्ट सिटी, इंदौर

राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी 2007 से मिड कैरियर ट्रेनिंग का आयोजन कर रही है, ताकि फील्ड में काम कर रहे अधिकारियों की कार्य दक्षता और नेतृत्व क्षमता को और मजबूत किया जा सके।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img