Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

भोपाल:

​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयुक्त कार्यालय सभागार में हुए इस आयोजन में आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक के लगभग 150 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

​पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और पुलिसकर्मियों के बेहतरीन कार्यों की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी कर्मचारी भविष्य में भी इसी निष्ठा और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

​इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला और पुलिस उपायुक्त श्रीमती श्रद्धा तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img