Tuesday, October 13, 2026
27.2 C
Bhopal

सड़क हादसे में 19 साल के युवक की मौत

इंदौर में सड़क हादसे में 19 साल के युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्राली से वह टकरा गया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।

तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, यह घटना मरोद इलाके में हुई। मृतक युवक संदीप (19), पुत्र लखन चौधरी, सड़क हादसे का शिकार हुआ।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि संदीप रात में अपनी बाइक से घर लौट रहा था और घर से करीब एक किलोमीटर पहले उसकी बाइक ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी। पास ही एक कार्यक्रम चल रहा था, जहां कुछ लोगों ने उसे वहां पड़ा हुआ देखा। उन्होंने उसकी पहचान की और एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां संदीप ने रात में दम तोड़ दिया

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया है, जिसमें कोई नंबर नहीं थे। यह ट्रैक्टर-ट्राली एक गांव के किसान की बताई जा रही है, जो अंधेरे के कारण संभवत: संदीप को नजर नहीं आई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, संदीप के पिता पीथमपुर में एक निजी दवा कंपनी में काम करते हैं, जबकि उसका बड़ा भाई शंकर ड्राइविंग का काम करता है। संदीप रंग-रोगन (कलर पेंटिंग) का काम करता था और रात में दोस्तों से मिलकर घर लौट रहा था।

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img