Monday, April 13, 2026
36.3 C
Bhopal

भोपाल के 2 युवक हलाली डैम में डूबे, मौत

विदिशा के हलाली डैम में रविवार को भोपाल के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान फिरोज खान (23) और शहजाद खान (33) के रूप में हुई है। दोनों छुट्टी का दिन बिताने हलाली डैम आए थे। बर्तन साफ करते वक्त वे डैम के किनारे से फिसलकर गहरे पानी में चले गए।

जानकारी के मुताबिक फिरोज और शहजाद हलाली डैम के नहर वाले हिस्से में पहुंचे थे। दोस्तों के साथ खाना खाया और इसके बाद जब शहजाद नहर के किनारे पर खड़े होकर बर्तन धो रहा था, तभी पैर फिसल गया और बहकर गहरे पानी में चले गया। शहजाद को डूबता देखकर फिरोज ने भी नहर में छलांग लगा दी। वह भी डूब गया।

एसडीईआरएफ की टीम ने निकाला शव घटना की सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव पानी से निकाले गए। करारिया पुलिस शवों को विदिशा जिला चिकित्सालय ले गई। वहां पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं शहजाद फर्नीचर की दुकान पर काम करता था, जबकि फिरोज रेत मशीन की दुकान पर काम करता था। एसडीईआरएफ की कमांडेंट रश्मि दुबे ने पुष्टि की है कि मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य चलाया गया और दोनों युवकों के शव बरामद किए गए।

करारिया थाना प्रभारी जमील काजी ने बताया कि भोपाल के दो युवक शाहबाज और फिरोज अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए आए थे। खाना खाने के बाद बर्तन धोते समय हादसा हो गया। शाहबाज का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, फिरोज ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी पानी में डूब गया, दोनों के शवों को बरामद कर लिया है। उनका पोस्टमॉर्टम जिला चिकित्सालय में कराया जाएगा

2 तस्वीरों में देखिए रेस्क्यू…

Hot this week

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img